टेल्को में विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टेल्को क्रॉस रोड नंबर-23 स्थित विनायक बॉयज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार एवं युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना मनुष्य को बुद्धि, विवेक, विनम्रता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।

अमित अग्रवाल ने विनायक बॉयज क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गणेश पूजा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर करने तथा सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करने की कामना की।

कार्यक्रम में पूजा समिति के राहुल यादव, आकाश यादव, विशाल शर्मा, राजीव यादव समेत अन्य सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.