जमशेदपुर में बाइक-स्कूटी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, अब तक 25 वाहन बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े मामलों में अब तक 25 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने आठ वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बाइक चोरी से जुड़े कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व तथा पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी की निगरानी में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया।

कटकी मैदान के पास चोरी के वाहनों के साथ दो गिरफ्तार

SIT ने पूर्व में बरामद वाहनों के सत्यापन के साथ तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी को सूचना मिली कि मुसाबनी थाना क्षेत्र के कटकी मैदान के पास दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर मुसाबनी थाना पुलिस और SIT की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर गिरोह के रूप में काम करने और जमशेदपुर शहर के अलावा पूर्वी सिंहभूम तथा अन्य जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी करने की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि चोरी के वाहनों को ग्रामीण इलाकों में बेचकर खपाया जाता था।

निशानदेही पर आठ बाइक-स्कूटी बरामद

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल आठ मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद कीं। मामले में मुसाबनी थाना में कांड संख्या 32/2026, दिनांक 12 सितंबर 2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, पूर्व की कार्रवाई में बरामद वाहनों को मिलाकर इस गिरोह से जुड़े मामलों में अब तक कुल 25 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की जा चुकी हैं। मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

बरामद वाहनों की सूची

– लाल रंग की TVS मोटरसाइकिल, इंजन नंबर 0B1B410332865।
– काले रंग की स्प्लेंडर प्लस, इंजन नंबर OHA10EH3HG03158।
– काले रंग की होंडा एक्टिवा, इंजन नंबर 5F50ED0012057।
– काले रंग की स्प्लेंडर प्लस, चेसिस नंबर MBLHAW123MHJ19896।
– काला-नीला रंग की हीरो मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर MBLHAR236J9D00234।
– काले रंग की पैशन प्रो, चेसिस नंबर 0509C10449।
– काले रंग की स्प्लेंडर प्लस, चेसिस नंबर MBLHAW125MHB31549।
– नीले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी, इंजन नंबर JF50E82084468।

दो मोबाइल फोन भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। इनमें एक नीले रंग का Infinix एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है, जिसके IMEI नंबर 353735890469186 और 353735890469194 बताए गए हैं। इसके अलावा काले रंग का Kechaoda की-पैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पांच आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेव लोहरा (24), पिता राजेंद्र लोहरा, निवासी तेरेंगवेडा, छोटा गोविंदपुर, थाना गोविंदपुर, पूर्वी सिंहभूम शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं, जिनमें आरआईटी आदित्यपुर थाना कांड संख्या 04/2024 और उलीडीह ओपी थाना कांड संख्या 85/2026 शामिल हैं।

दूसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान तोता महली उर्फ टोपा महली, पिता स्वर्गीय बिंदा महली उर्फ श्रवण महली, निवासी लाटिया इंगरीडीह के रूप में हुई है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एवं भूमिका की पुलिस जांच जारी है।

पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर उनके वास्तविक मालिकों तथा संबंधित थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों का सत्यापन किया जा रहा है। SIT गिरोह के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और चोरी के वाहनों को खपाने वाले व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.