उत्कल ब्राह्मण समाज पोटका-राजनगर की संयुक्त बैठक संपन्न, कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव पारित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पोटका। उत्कलीय ब्राह्मण समाज पोटका एवं राजनगर प्रखंड की संयुक्त बैठक हाता में समाज के अध्यक्ष सूर्य कुमार कर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार और सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समाज के लिए कार्यालय निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा जनवरी 2027 में वार्षिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। सदस्यों ने समाज की गतिविधियों को और मजबूत करने तथा सामाजिक एकजुटता बढ़ाने पर अपने विचार रखे।

बैठक में सचिव रजनी षड़ंगी, उपाध्यक्ष मुरलीधर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष गौरांग मिश्र, जयगोपाल पंडा, सूर्यकांत दाश, जोगेश्वर दाश, रवि सतपथी, गोपाल मिश्र, सुबोध मिश्र, पशुपति मिश्र समेत समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सदस्यों ने समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.