नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, 1700 छात्रों को दी गई डिग्री; कहा – “रोजगार देने की सोच रखें, सिर्फ डिग्री लेना ही काफी नहीं”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 23 जून 2025:
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को बड़े ही भव्य रूप से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में कुल 1700 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 120 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, उड़ीसा की शैक्षणिक सलाहकार डॉ. शुक्ला मोहंती, कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, और नेताजी सुभाष ग्रुप के चांसलर मदन मोहन सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने युवाओं को सिर्फ डिग्री हासिल करने तक सीमित न रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा,

डिग्री लेना बड़ी बात नहीं है, बल्कि जीवन में रोजगार देने की भावना विकसित करना ज़रूरी है। आज की पीढ़ी ‘I CAN – I WILL’ के सिद्धांत पर चले तो देश को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।”



उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों का भी उल्लेख किया और बताया कि देश में हर सप्ताह एक नया शैक्षणिक संस्थान खुल रहा है। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह को कर्मवीर पुरुष की उपाधि देते हुए संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

अंत में केंद्रीय मंत्री ने सभी डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उन्हें एक बेहतर इंसान बनने के साथ-साथ रोजगार प्रदाता बनने की दिशा में अग्रसर होने की अपील की।




???? 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें