धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम के जनजातीय बहुल गांवों में लगाए गए ग्राम स्तरीय शिविर, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर, 24 जून – पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिले के जनजातीय बहुल गांवों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े पात्र लाभुक तक पहुँचाना है। आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 20 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 250 से अधिक आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई।

इन शिविरों में ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहाँ उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाया। शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन, उज्ज्वला योजना, टीकाकरण, पीएम किसान सम्मान निधि, नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं।

मौके पर ही पूरे किए गए आवश्यक कार्य:

आधार लिंकिंग व अपडेट

बैंक खाता खुलवाना

स्वास्थ्य जांच

पेंशन सत्यापन

आवास सत्यापन

श्रमिक पंजीकरण


शिविरों को सफल बनाने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, पंचायत सेवक, सीएससी ऑपरेटर, बीसी, सहायक अभियंता समेत विभिन्न विभागों के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावा समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य पालन एवं अन्य विभागों की योजनाओं से भी ग्रामीणों को जोड़ा गया।

प्रशासन की जनकेंद्रित पहल

जिला प्रशासन का यह सतत प्रयास है कि अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिले, जिससे सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण संभव हो सके। धरती आबा जनभागीदारी अभियान इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो शासन को जमीनी स्तर पर ले जाने की प्रभावी पहल साबित हो रही है।




Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें