शोभनपुर दियारा निवासी युवक को मुफस्सिल पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि बीते सोमवार की रात 8 बजे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर मुफस्सिल थाना के एसआई ब्रजेश कुमार एवं सशस्त्र बल के द्वारा डीबीएल पुल के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि शोभनपुर दियारा डीबीएल पुल के पास एक युवक अवैध देशी कट्टा के साथ सड़क किनारे खड़ा है। जहां उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संध्या गश्ती दल के टीम द्वारा मुफस्सिल थाना प्रभारी को दूरभाष पर अवगत कराते हुए शीघ्र रूप से शोभनपुर दियारा गांव के पास डीबीएल पुल सड़क के किनारे पहुंचा तो एक युवक हरा टी शर्ट एवं चेकदार लूंगी में पहने हुए खड़ा पाया गया। जहां पुलिस गाड़ी को अपने करीब आता देखकर उक्त युवक वहां से भागने लगा तब पुलिस बल के द्वारा उसे खदेड़कर पकड़ा गया। जहां हिरासत में लेने के बाद पकड़े गए युवक ने अपना नाम सनाउल हक पिता फैजुल हक घर शोभनपुर दियारा, थाना मुफ्फसिल बताया। जहां पकड़ाए युवक के कमर में बाएं तरफ से एक लोडेड देशी कट्टा पाया गया। जिसके बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने देशी कट्टा को खोल कर देखा गया तो उसके अंदर एक जिंदा गोली भी बरामद हुआ। वही गिरफ्तार किए गए युवक को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त युवक किसी बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए पूर्ण तैयारी के साथ सड़क किनारे सुनसान जगह पर घात लगाकर खड़ा था जहां इसके बाद विधिवत जब्ती सूची बनाया गया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर उक्त युवक ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए उक्त हथियार को खरीदे गए स्रोत के बारे में बताया जहां आगे की कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल पुलिस ने उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस छापेमारी दल में नगर प्रभाग इंस्पेक्टर राजीव रंजन, मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार, पुअनि ब्रजेश कुमार, ददन कुमार, हवलदार चूड़का हेंब्रम, आरक्षी 36 सरयू मुर्मू, आरक्षी 173 सुदर्शन महतो शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें