JAMSHEDPUR : टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में गुरुवार को यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रमिक हितों के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि स्व. यू.एन. प्रसाद ने टाटा वर्कर्स यूनियन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत और कार्यशैली आज भी यूनियन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डॉ. एम.एस. सिंह ने भी स्व. प्रसाद के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम एवं संजीव तिवारी, सहायक सचिव श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य, यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
















