गोविंदपुर में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने चलाया बृहद स्वच्छता अभियान, जेसीबी और 10 हाइवा से हटाया गया कचरा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

JAMSHEDPUR : गोविंदपुर क्षेत्र में जलजमाव, गंदगी और संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह एवं समाजसेवी सतवीर बग्गा के संयुक्त प्रयास से बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान निजी संसाधनों से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीन और 10 हाइवा वाहनों की सहायता से सामुदायिक विकास मैदान, डबल स्टोरी, विवेक विद्यालय के समीप तथा एलआईजी हाउसिंग कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर वर्षों से जमा कचरे के बड़े ढेर हटाए गए। साथ ही विभिन्न बस्तियों में संक्रामक बीमारियों और मच्छरों के प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों के बीच निःशुल्क ब्लीचिंग पाउडर का वितरण भी किया गया।

जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही गंदगी और जलजमाव की शिकायतों को देखते हुए सरकारी प्रक्रिया की प्रतीक्षा करने के बजाय जनहित में निजी संसाधनों से तत्काल सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर को स्वच्छ, सुंदर और बीमारी मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

इस अभियान को सफल बनाने में समाजसेवी सतवीर बग्गा, सत्यजीत बनर्जी, दिनेश सिंह, दिवाकर सिंह, विजय कुमार और अमित सिंह सहित स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए जिला परिषद सदस्य और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें