सीआरपीएफ सासपुर कैंप में खुला जन औषधि केंद्र, अब सस्ती दरों पर मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण दवाइयां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

JADUGODA : जादूगोड़ा के सासपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया।

इस जन औषधि केंद्र का संचालन राजा चटर्जी करेंगे। उन्होंने बताया कि यहां गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। दवाएं सीधे अधिकृत आपूर्ति प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आम लोगों को सस्ती दरों पर बेहतर गुणवत्ता की दवाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र में फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली भारत सरकार से प्रमाणित मानक गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। इससे सीआरपीएफ के जवानों, उनके परिजनों तथा आसपास के ग्रामीणों को किफायती स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में डॉ. उर्मिला गारी (उप महानिरीक्षक, चिकित्सा), डॉ. मीना नवीन कुमार (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), नीरज कुमार (उप कमांडेंट), पवन कुमार (उप कमांडेंट), मकसूद आलम (सहायक कमांडेंट) सहित सीआरपीएफ के अधिकारी, चिकित्सक एवं जवान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें