भोलाडीह के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर घर में घुसी, दो युवक गंभीर घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-टाटा मुख्य सड़क पर भोलाडीह गांव के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले एक ट्रक से टकराई और फिर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान साहिबगंज निवासी नुरुल इस्लाम (28 वर्ष) और गुलाम रसूल (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि गुलाम रसूल कार चला रहा था, जबकि नुरुल इस्लाम बगल की सीट पर बैठा था। भोलाडीह गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी रोकी और दोनों घायलों की मदद की।

अस्पताल में वार्ड बॉय और ड्रेसर के मौजूद नहीं रहने पर शंभू मंडल ने स्वयं घायलों को संभालते हुए ओपीडी ड्रेसिंग कक्ष तक पहुंचाया। उनकी इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की।

सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार नुरुल इस्लाम के सीने में गंभीर चोट आई है, जबकि चालक गुलाम रसूल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें