लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है टूसु पर्व : काले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : धतकीडीह स्थित मुखी समाज द्वारा आयोजित टूसु पूजा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ टूसु के चरणों में माथा टेका और समाज के लोगों को टूसु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि टूसु पर्व झारखंड की लोक आस्था, परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी तक परंपराओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने माँ टूसु से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की तथा मुखी समाज द्वारा किए गए भव्य, अनुशासित और सफल आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने पूजा-अर्चना के उपरांत समाज के लोगों के साथ खुशी साझा की और बच्चों के साथ नृत्य कर उत्सव में चार चांद लगा दिए।

टूसु पूजा कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण देखने को मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.