नुरदा व तोयबो में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, 53 ग्रामीणों को वाटर स्टोरेज टैंक वितरित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : 26वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा नुरदा एवं तोयबो गांवों में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजीव रंजन, कमांडेंट 26 बटालियन सीआरपीएफ के दिशा-निर्देशानुसार भगवान साहू, सहायक कमांडेंट एवं समवाय अधिकारी जी/26 के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भीम भगत, सहायक उपनिरीक्षक (सिविल पुलिस) तथा नुरदा गांव के मुंडा कोन्ता डोडराई की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल के सुरक्षित भंडारण हेतु वाटर स्टोरेज टैंक का वितरण किया गया।

सीआरपीएफ द्वारा कुल 53 ग्रामीणों के बीच वाटर स्टोरेज टैंक वितरित किए गए, जिससे उन्हें स्वच्छ पानी के संरक्षण में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी लाभार्थियों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना करते हुए सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सिविक एक्शन प्रोग्राम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और स्थानीय जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सकारात्मक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.