धू-धू कर जला चलती ट्रक, बड़ा हादसा टला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला – टाटा-रांची मुख्य राज्य मार्ग एनएच-33 पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना चौका थाना क्षेत्र के चौवलीबासा में हुई, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में भीषण आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहा था और उसमें पेंट लदा हुआ था। जैसे ही ट्रक चौवलीबासा के पास पहुंचा, अचानक उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा।

गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत चौका थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो मौके पर पहुंचे और तत्काल अग्निशमन वाहन बुलवाकर आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन दल की तत्परता से बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया।

हालांकि, आग की वजह से एनएच-33 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें