जनजातीय समुदायों को योजनाओं से जोड़ने की पहल: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम में 25 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जनजातीय समुदायों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को 25 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांव में ही उपलब्ध कराया गया।

इन शिविरों में आधार, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, केसीसी, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए गए। साथ ही ग्रामीणों का टीबी, सिकलसेल सहित अन्य स्वास्थ्य जांच भी की गई।

शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न प्रखंडों जैसे बहरागोड़ा, बोड़ाम, चाकुलिया, धालभूमगढ़, डुमरिया, घाटशिला, जमशेदपुर सदर, गुड़ाबांदा, मुसाबनी, पटमदा और पोटका के चयनित गांवों में किया गया। अब तक 1,550 से अधिक आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि की जा चुकी है।

आगामी 19 जून को इन गांवों में लगेंगे शिविर

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत 19 जून 2025 को भी जिले के विभिन्न पंचायतों में ग्राम स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे। इनमें शामिल हैं:

बहरागोड़ा: नेत्रा

चाकुलिया: चौठिया, माचाडीहा, शाकाभांगा

धालभूमगढ़: कनास

डुमरिया: रंगामाटिया, कालियाम, खैरबनी, दुबलाबेड़ा, हल्दीबनी, कुण्डालोचा, खड़िदा

घाटशिला: पहाड़पुर

जमशेदपुर: बेको

गुड़ाबांदा: आंगारपाड़ा, बनमाकड़ी, फॉरेस्ट ब्लॉक, भालकी, गुडाबांदा और सिंहपुरा पंचायत का सबर टोला

मुसाबनी: पटकिता, दुमांगकोचा, बाड़ेदा

पोटका: ग्वालकाटा


प्रशासन की इस पहल को जनजातीय समुदायों से सराहना मिल रही है। इन शिविरों के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें