योग दिवस पर साझा आयोजन, क्रीड़ा भारती और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति मिलकर करेंगे कार्यक्रम का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आगामी 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति संयुक्त रूप से योग कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस आशय का निर्णय बुधवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित एक बैठक में लिया गया, जिसमें विधायक एवं मंदिर समिति के संयोजक श्री सरयू राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है। कार्यक्रम के तहत 21 जून को प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।



बैठक में क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, मंदिर समिति के सदस्य अशोक गोयल, रामाश्रय प्रसाद, अजय सिन्हा, साकेत गौतम, बंटी सिंह, क्रीड़ा भारती के मंत्री सुभाष, चंद्रशेखर, जगदीश, सुखदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है। आयोजन में विभिन्न वर्गों के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें