चांडिल में लाह किसानों को मिला प्रशिक्षण व टूल किट, 170 किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : जिले के उपायुक्त Nitish Kumar Singh के निर्देश पर कुकड़ू प्रखंड के ओड़िया पंचायत में लाह उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत चयनित 170 लाह किसानों को SIDCOFED के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया और उन्हें आवश्यक टूल किट भी उपलब्ध कराए गए।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को लाह की उन्नत खेती, वैज्ञानिक तकनीकों, रोग नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और विपणन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि लाह उत्पादन में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। इससे रोजगार सृजन के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम में किसानों को समूह आधारित गतिविधियों से जुड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा प्रशिक्षण का अधिकतम उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.