स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनज़र तिरुलडीह थाना पुलिस अलर्ट, होटलों में छापेमारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरुलडीह थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न होटलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

पुलिस टीम ने होटलों के कमरों की तलाशी ली और ग्राहकों से पूछताछ भी की। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है और होटलों सहित सार्वजनिक स्थलों की नियमित जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और पुलिस की निगरानी 24 घंटे जारी रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें