तीनपहाड़  पुलिस ने एंटी क्राइम जांच के दौरान 6 आई फोन व 2 एंड्रॉयड मोबाइल के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तीनपहाड़: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी के मोबाइल फोन लेकर उसे खपाने के लिए तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन से बाबूपुर की ओर आ रहे हैं। जहां ऐसी सूचना मिलने पर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में तीनपहाड़ स्थित मछली पट्टी के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान लगाया गया। जहां एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान गुरुवार शुक्रवार की रात लगभग 1 बजे एक स्कूटी पर सवार दो युवक रेलवे स्टेशन की तरफ से बाबूपुर की तरफ आ रहे थे जहां मछली पट्टी में पुलिस के द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाता हुआ देखकर दोनों युवक स्कूटी लेकर भागने लगे जिसे गस्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। उधर पकड़े गए दोनों युवकों के साथ जब उसकी  स्कूटी की तलाशी ली गई तो दोनों युवकों के पास से दो एंड्राइड मोबाइल फोन एवं स्कूटी के डिक्की से 6 आईफोन बरामद किए गए जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। उधर दो एंड्राइड मोबाइल फोन एवं 6 आईफोन के साथ दोनों युवकों मन्नू कुमार उर्फ़ मन्नू महतो उम्र 18 वर्ष पिता स्व. गुज्जा महतो साकिन बाबूपुर झिंगरी मोहल्ला एवं संदीप कुमार उर्फ संदीप नोनिया उम्र 18 वर्ष पिता स्व. रतन महतो साकिन बाबूपुर रेलवे फाटक के पास थाना तीनपहाड़ को स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जहां इस मामले को लेकर तीनपहाड़ थाना में केस दर्ज करते हुए दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, एसआई महेंद्र कुमार, एएसआई ललन रजवार, आरक्षी 433 मो. मुन्ना एवं आरक्षी 18 अनिल कुमार साह शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.