चौकीदारों को छह माह से नही मिला वेतन, शीघ्र ही वेतन भुगतान की मांग

SHARE:

साहिबगंज: जिले के विभिन्न अंचल, प्रखंड एवं थाना क्षेत्रों में कार्यरत दर्जनों चौकीदारों को बीते पांच से छह महीने से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जहां वेतन लंबित रहने से चौकीदारों और उनके परिवारों के सामने जीविका चलाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उधर चौकीदारों का कहना है कि वे दिन रात ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। वही थाना, पंचायत और प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उधर लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण राशन, बच्चों की पढ़ाई, दवाई इलाज और घर के अन्य जरूरी खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है। वही वेतन नहीं मिलने से कई चौकीदार कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं। जहां कुछ चौकीदारों ने बताया कि वे प्रशासनिक जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं लेकिन बदले में मिलने वाला मेहनताना भी समय से नहीं मिल पा रहा है। जहां चौकीदारों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वेतन भुगतान में हो रही देरी से उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। जहां उन्होंने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सकें और वे बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Leave a Comment