नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

चोरी की बरामद बैटरी के साथ नगर थाना क्षेत्र की पुलिस

साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों टमटम स्टैंड व गुल्ली भट्ठा जड्डू मोड़ से ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों बिट्टू साहनी उम्र 20 वर्ष पिता पप्पू साहनी घर बड़तल्ला व अनीश मंडल उम्र 19 वर्ष पिता नंदलाल मंडल घर महादेवगंज थाना मुफस्सिल को ई रिक्शा से चोरी लिए गए 6 बैटरी व चोरी किए गए ई रिक्शा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जहां दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पिंकू चौधरी ने फौरन आरोपियों का मेडिकल जांच किया जिसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उधर मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बिट्टू साहनी नामक आरोपी युवक पहले से चोरी मामले में जेल जा चुका है। जहां मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के गुल्ली भट्ठा जड्डू मोड़ के पास से स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा से बैटरी चोरी करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था जिसके बाद पुलिस को सुपुर्द किया गया था जिसमें पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। 

Leave a Comment