दहिया टोला में आयोजित अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष से वार्ड नंबर 11 के लोगों ने गिनाई जन समस्याएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद को नगर परिषद अध्यक्ष ने दिए कई दिशा निर्देश, कहा वार्ड की सभी समस्याओं की जानकारी जुटाकर लेटर पैड पर लिखकर दें जल्द

साहिबगंज: शहर के कुलीपाड़ा दहिया टोला में रविवार को अंबेडकर संस्था की ओर से नगर निकाय चुनाव में साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र से नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान की जीत पर संस्था की ओर से अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान अपने वाहन की ओर बढ़ रहे थे तो इसी दौरान वार्ड नंबर 11 के लोगों ने उन्हें घेर लिया और कई तरह की जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जहां इस दौरान वार्ड नंबर 11 के लोगों ने समुचित जलापूर्ति योजना को लागू करवाने, सड़कों की मरम्मती कराने समेत अन्य कई मुद्दों को चालू करवाने की मांग की। इस मौके पर नगर परिषद साहिबगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने वार्ड नंबर 11 के लोगों से कहा कि शपथ ग्रहण की प्रकिया पूरी होने के बाद शहर के वार्ड नंबर 1 से लेकर 28 वार्डो के सभी जनसमस्याओं को पूरा करने का कार्य किया जाएगा। वही उन्होंने मौके पर मौजूद वार्ड नंबर 11 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद रंजीत प्रसाद साह उर्फ डोमा साह से कहा कि वार्ड नंबर 11 में जो भी समस्याएं सामने आती है उसे अपने लेटर पैड पर लिखकर उन्हें दें ताकि सारी समस्याओं का निराकरण तेज गति से किया जा सकें। इस मौके पर वार्ड नंबर 11 की जनता मौजूद थी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.