महिला दिवस पर मानगो मेयर सुधा गुप्ता का संदेश, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर दिया जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने मानगो की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। हमारे संस्कार, संस्कृति और समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

उन्होंने कहा कि मानगो की हर बेटी को शिक्षा, हर महिला को सम्मान और हर माँ-बहन को सुरक्षित एवं स्वावलंबी जीवन मिले, यही उनका लक्ष्य है।

सुधा गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि मानगो नगर निगम में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे, ताकि माताएं और बहनें गर्व के साथ आगे बढ़ सकें।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस महिला दिवस पर सभी मिलकर एक सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित समाज के निर्माण का संकल्प लें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.