अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘मातृशक्ति को नमन’ सम्मान समारोह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में मातृशक्ति के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में सामाजिक, साहित्यिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर देश और समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर इंटक नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही एक सशक्त समाज की पहचान है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है, तभी एक मजबूत और विकसित समाज का निर्माण संभव है।

त्रिपुरा झा ने अपने संबोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के विकास की महत्वपूर्ण धुरी है। उन्होंने कहा कि जब नारी शिक्षित और सशक्त होगी, तभी समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव हो पाएगा।

साहित्यकार रागिनी भूषण ने कहा कि नारी संवेदना, शक्ति और सृजन की अद्भुत प्रतीक है। नारी के भीतर त्याग, ममता और संघर्ष की जो शक्ति है, वही समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इतिहास से लेकर वर्तमान तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हमें उनके सम्मान व अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, देवयानी मुर्मू, कुसुम पूर्ति, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष राजपति देवी, कथावाचिका लता दीदी, एडवोकेट स्वाति मित्रा, गायत्री परिवार की डालीया भट्टाचार्य, मधुलिका, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, टाटा स्टील फाउंडेशन की सुजाता, मिस इंडिया रनर अप अविष्का चांद सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में नीरू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.