Jamshedpur :जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि माताजी के निधन से वे मर्माहत हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति देने की प्रार्थना की।
सरयू राय घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सांत्वना दी। इसके बाद दोपहर में वे भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

















