रेल थाना साहिबगंज की पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग किशोरी का कोर्ट में कराया 164 का बयान दर्ज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर रेलवे स्टेशन के साइडिंग में खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन के बंद कोच में बीते दिनों शनिवार को वही के रहने वाले युवक प्रमेश कुमार महतो ने शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने के बाद मौके पर से फरार हो गया था। जहां इस दुष्कर्म मामले में पीड़िता नाबालिग किशोरी को उसके परिजनों ने अपने साथ लेकर रेल थाना साहिबगंज में पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी। जहां रेल थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है। उधर सोमवार को रेल थाना साहिबगंज के थाना प्रभारी कैलाश कुमार महतो के निर्देश पर दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग किशोरी को अपने साथ लेकर उसका कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाने के लिए साथ लेकर गई जहां नाबालिग किशोरी ने अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराया। वही मामले को लेकर रेल थाना प्रभारी कैलाश कुमार महतो ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.