सदर अस्पताल परिसर में बने 11 दुकानों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, दवा दुकानदारों में रोष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल परिसर के बाहर नगर परिषद के द्वारा वर्षों पूर्व बनाए गए दुकानों में कई दवाई दुकानों के अलावा अन्य दुकानें संचालित की जा रही थी। जहां इन दुकानों को जिनके नाम पर आवंटन विभाग द्वारा पूर्व में किया गया था उनके द्वारा भाड़े की रकम को जमा नहीं कराया जा रहा था जिसके कारण नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने सभी दुकानों के मालिकों को पत्र जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी दुकानों को खाली करने का निर्देश दिया था। जहां गुरुवार शाम को नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने मजिस्ट्रेट प्रमोद आनंद व सदर सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टुडू की मौजूदगी में सभी दुकानों को खाली कराते हुए जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया। उधर इस घटना को लेकर दवाई दुकानदारों में काफी रोष व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल परिसर के बाहर लंबे समय से आशना मेडिकल हॉल, आदर्श जेनरल स्टोर, सिन्हा किराना स्टोर, बिमला मेडिकल हॉल, डॉ. लाल पैथोलैब, आलम मेडिकल, शाजिया मेडिकल हॉल, लाइफ केयर मेडिकल समेत अन्य 3 दुकानों का संचालन किया जाता रहा है। उधर अधिकांश दुकानों के मालिकों का कहना है कि उन्हें विस्थापित करने से पूर्व जिला प्रशासन को पुनर्वास करने के लिए सोचना चाहिए था मगर ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है। वही इसको लेकर नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी दुकानों को पूर्व में नोटिस जारी करते हुए संबंधित दुकानों को खाली करने का आदेश दिया गया था जहां अधिकतर दुकानों के मालिकों ने नगर परिषद के आदेश को दरकिनार करते हुए अपने अपने दुकानों को खाली नहीं कर रहे थे। जहां जिला प्रशासन के द्वारा नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें