गोड़ाबाड़ी हाट परिसर में गंगा मिशन कोलकाता ने किए पेड़ पौधों का वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: गंगा मिशन कोलकाता की ओर से गुरुवार को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साप्ताहिक हाट परिसर गोड़ाबाड़ी हटिया में सामानों की खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों के बीच भारी संख्या में फलदार पौधों का वितरण किया गया। आपको बता दें कि गंगा मिशन कोलकाता नामक संस्था ने जिलेभर में अभियान चलाते हुए अब तक हजारों पेड़ पौधों का वितरण कर चुकी है। जहां इसको लेकर सुरेश निर्मल ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखने के उद्देश्य से यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। जहां आए दिन किसी न किसी सरकारी विद्यालय व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जमे लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण निःशुल्क किया जाता है। उधर उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि सभी लोग पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं ताकि यह हरा भरा रहें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें