नगर परिषद की टीम ने शकुंतला सहाय घाट, मुक्तेश्वर घाट और मदन मालवीय मोहन घाट पर की व्यापक साफ सफाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद साहिबगंज की ओर से साफ सफाई अभियान लगातार जारी है। जहां इसी क्रम में गुरुवार को नगर परिषद की टीम के द्वारा गंगा तट स्थित शकुंतला सहाय घाट, मुक्तेश्वर घाट और मदन मालवीय मोहन घाट की व्यापक साफ सफाई की गई। उधर सफाई कार्य के दौरान घाटों पर जमा गंदगी, कचरा और जलकुंभी को हटाया गया। साथ ही साथ आसपास के क्षेत्रों की भी साफ सफाई कर पूजा अर्चना करने के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया गया। जहां इसको लेकर नगर परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। जहां आने वाले दिनों में अन्य घाटों की भी इसी तरह विशेष साफ सफाई की जाएगी ताकि व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें