पश्चिम सिंहभूम के लिए 300 नए शिक्षक नियुक्त – मोहराबादी मैदान बना ऐतिहासिक क्षण का साक्षी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi:राज्य सरकार के गठन की पहली वर्षगांठ पर रांची का मोहराबादी मैदान गुरुवार को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। हजारों अभ्यर्थियों के बीच आयोजित भव्य नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में पश्चिम सिंहभूम जिले के करीब 300 चयनित अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इन अभ्यर्थियों को कक्षा 1 से 8 तक के लिए शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे जिले में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि यह क्षण उनके वर्षों की मेहनत का परिणाम है। हालांकि, उनकी उत्सुकता का एक बड़ा सवाल अब भी बाकी है—“पोस्टिंग कहां होगी?”

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने नव-नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बच्चों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी को निष्ठा, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निभाएं।

कार्यक्रम में हजारों अभ्यर्थियों के अलावा उनके परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि को गर्व और भावनाओं के साथ साझा किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें