वृक्षारोपण के जरिए हरियाली की ओर कदम: टाटा स्टील ने शुरू किया ‘वन महोत्सव 2025’ सप्ताह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज द्वारा ‘वन महोत्सव 2025’ के उपलक्ष्य में सप्ताहभर चलने वाला वृक्षारोपण अभियान मंगलवार से प्रारंभ हो गया। यह अभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक चलेगा और पर्यावरणीय जागरूकता एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

“ग्रीनोवेशन – व्हेयर स्टील मीट्स सस्टेनेबिलिटी” नामक स्थिरता अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम टाटा स्टील की पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाएगा, जिसमें कंपनी के कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं साझेदार सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम इस प्रकार है:

1 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – SPS, उलियान

2 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – ATBCL (ब्रिज के दाहिनी ओर)

3 जुलाई | सुबह 11:00 बजे – रोड नंबर 19, कदमा

4 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – CRM बरा (रोड एवेन्यू)

5 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – C2 क्वार्टर, ISWP

6 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – जमशेदपुर नेचर ट्रेल, CH क्षेत्र

7 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – एपेक्स अस्पताल के पास, बारीडिह क्षेत्र


टाटा स्टील का यह प्रयास न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि कंपनी के ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) लक्ष्यों के अनुरूप एक सशक्त कदम भी है। कंपनी ने स्थानीय समुदाय के सहयोग से पर्यावरणीय संरक्षण को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें