डॉक्टर्स डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 90 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Aditypur : डॉक्टर्स डे के अवसर पर आदित्यपुर स्थित मगध सम्राट हॉस्पिटल परिसर में रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन की ओर से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन के दौरान कुल 90 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदान करने वालों ने समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों की सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान रोटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों के साथ-साथ कई गणमान्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला के पूर्व सिविल सर्जन और क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक डॉ विजय कुमार तथा डॉ ज्योति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर का नेतृत्व रोटरैक्ट क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष राजेश्वर जयसवाल और सचिव गोपाल कृष्ण ने किया। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिला ब्लड बैंक के कर्मचारी एवं तकनीकी सहयोगियों ने भी आयोजन में विशेष भूमिका निभाई।

इस मौके पर डॉ विजय कुमार ने कहा कि, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। डॉक्टर्स डे पर ऐसा आयोजन सराहनीय पहल है।”

वहीं क्लब के अध्यक्ष राजेश्वर जयसवाल ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य सिर्फ रक्त संग्रह नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें