कीताडीह ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम जिले में निर्वाचन तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया और वहां मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा बलों की सतर्कता, अभिलेखों के संधारण और निगरानी तंत्र को भी उपायुक्त ने परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सुरक्षा व्यवस्था में निरंतर चौकसी बरती जाए।

इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का यह निरीक्षण आगामी चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.