Jamshedpur : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर यूनियन स्पोर्ट्स टूर्नामेंट – 2025 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ए टीम ने बॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें शामिल थीं। फाइनल मुकाबले में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी, टाटा वर्कर्स यूनियन की रेड टीम को 25-12 और 25-18 के सेट स्कोर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
बताया गया कि 8 से 10 दिसंबर तक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉलीबॉल, बैडमिंटन और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बुधवार देर शाम प्रतियोगिता का समापन हुआ और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कार वितरण समारोह में वीपी आर.एम., संदीप कुमार, स्पोर्ट्स प्रमुख मुकुल विन, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुनु चौधरी, शैलेश कुमार सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन और प्रतिस्पर्धा ने कर्मचारियों में उत्साह और खेल भावना का माहौल बनाया।











