टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को मासिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को यूनियन की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभव, विचार और सुझावों को सुनने तथा उन्हें लागू करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि यूनियन अपने पूर्व कर्मचारियों के सुझावों को गंभीरता से लेती है और उनके अनुभवों का लाभ संगठन को मिलता है।

उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हमेशा अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ खड़ी है। यदि किसी भी समय उन्हें यूनियन की सहायता की आवश्यकता महसूस हो, तो वे निःसंकोच यूनियन कार्यालय आ सकते हैं, क्योंकि यह यूनियन उनकी अपनी संस्था है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना भी की।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित हुए और बारी-बारी से अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन पदाधिकारी, कमेटी सदस्य एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मियों में शामिल हैं:

सैय्यद तज्जूद्दिन (व्हीकल फैक्ट्री)

अफताब रजा अंसारी (क्यूए)

जिउत शर्मा (रियर एक्सल)

राजेंद्र प्रसाद एवं मनमोहन गोप (फाउंड्री)

बराह मांझी एवं विमल कुमार (इंजन फैक्ट्री)

कृष्णा कुमार प्रसाद (ईआरसी)

कलीम खान (फ्रंट एक्सल)

ओम प्रकाश सिंह (पेंट फैक्ट्री)

राम प्रवेश सिंह (ड्राइव हेड)

तर्नी कुमार गोप (फ्रेम फैक्ट्री)


समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें