टाटा मोटर्स में वेतन समझौता संपन्न, 19,750 रुपये वेतन वृद्धि समेत कई लाभ; कर्मचारियों में जश्न का माहौल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:Tata Motors के जमशेदपुर प्लांट में बहुप्रतीक्षित वेतन समझौता बृहस्पतिवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। नवरात्रि, नववर्ष और ईद के अवसर पर हुए इस समझौते ने कर्मचारियों की खुशियों को दोगुना कर दिया। श्रम विभाग, यूनियन और प्रबंधन के बीच हुए इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद मजदूरों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।

समझौते पर यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए, जबकि प्रबंधन की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएचआरओ सीताराम कांडी, वीपीओ विशाल बादशाह, प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय सहित अन्य अधिकारी जुड़े। इस दौरान डीएलसी अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।

दोपहर करीब 3 बजे समझौते पर हस्ताक्षर के बाद यूनियन नेताओं का मुख्य गेट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ जुलूस यूनियन कार्यालय तक पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने होली और दिवाली जैसा उत्सव मनाया। डीजे की धुन पर कर्मचारी थिरकते नजर आए और नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।



महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि कर्मचारियों से मिले हर सुझाव को प्रबंधन के समक्ष रखा गया और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक समझौता संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह समझौता लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि यूनियन ने हमेशा काम के अनुसार उचित दाम दिलाने का प्रयास किया है और कर्मचारियों का भरोसा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि तीन महीने की लंबी वार्ता और मंथन के बाद यह सफलता मिली है। उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब सभी कर्मचारी एक ग्रेड संरचना में आ गए हैं।


वेतन समझौते की प्रमुख बातें

कर्मचारियों के वेतन में ₹19,750 की वृद्धि

जीओ और ई ग्रेड को मिलाकर नया T ग्रेड लागू

मेडिकल सपोर्ट स्कीम: ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख

मेडिकल रेफरल सहायता: ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹6 लाख (कुल लाभ ₹11 लाख)

दाह संस्कार सहायता: ₹5,000 से बढ़ाकर ₹10,000

आकस्मिक निधन पर तत्काल सहायता: ₹60,000

बस सेवा बंद रहने पर ₹500 प्रतिदिन पेट्रोल भत्ता

प्रशिक्षण पूर्ण करने पर T4 से सीधे T6 प्रमोशन

T1 से T15 तक प्रमोशन की व्यवस्था

10 साल सेवा पर ही लॉन्ग सर्विस अवार्ड (कलाई घड़ी)

कैंटीन में अब ताजा दूध की चाय

रिटायर्ड कर्मियों का मेडिक्लेम: ₹1.5 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख

स्वेच्छा से प्लांट ट्रांसफर पर एक इंक्रीमेंट + ₹1 लाख

होम लोन सुविधा बढ़ाकर ₹5 लाख


इस ऐतिहासिक समझौते के बाद कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है। लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा होने से मजदूरों ने यूनियन नेतृत्व और प्रबंधन दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें