यूनियन की पहल पर टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप पुनः शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में लंबे समय बाद एक बार फिर अप्रेंटिसशिप की शुरुआत हुई है। यह पहल टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर. के. सिंह के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सकी है। यूनियन के नेतृत्व द्वारा कंपनी प्रबंधन से लगातार संवाद के बाद पहले बैच के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, पहले बैच में शामिल होने के लिए जिन युवाओं ने पूर्व में आवेदन दिया था, उन्हें अब टेलीफोन कॉल और अन्य माध्यमों से संपर्क कर सूचना दी जा रही है, ताकि आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने चयनित सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि, “टाटा मोटर्स से प्रशिक्षण लेकर यहां के अनेक युवक आज देश-विदेश में ऊंचे ओहदों पर कार्य कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि नए चयनित प्रतिभागी भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।”

महामंत्री आर. के. सिंह ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह हमारे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। हमें उम्मीद है कि वे बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और टाटा मोटर्स का नाम गौरवान्वित करेंगे।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें