राशन दुकानदारों के साथ बीडीओ सह एमओ ने की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तालझारी: प्रखंड सभागार में शनिवार को जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बीडीओ सह सीओ व एमओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जहां उक्त बैठक में राशन डीलरों को प्रतिदिन दुकान खोलने एवं ससमय वितरण सहित स्टॉक पंजी दुरुस्त करने, अपने दुकान को गुलाबी रंग से दिवाल को रंगने, लाभुकों की सुची दीवार में लिखवाना है। साथ ही साथ जन वितरण दुकान को साफ सुथरा रखना सुनिश्चित करेंगे। उधर बीडीओ सह सीओ व एमओ रामप्रसाद सुमन ने कड़े निर्देश देते हुए दुकानदारों को कहा कि भंडारण पंजी को दुरुस्त रखना और वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नही करना है। वही जांच के दौरान किसी प्रकार की कमी पाई गई तो उचित कार्रवाई की जाएगी जहां दुकानदार अपने जिम्मेवारी के साथ काम करें। इस मौके पर एजीएम अब्दुल सलाम, डीलर लाल हांसदा, मंगल मुर्मू, तपन मंडल, महेश प्रसाद गुप्ता, मनोज चौरसिया, अमित पंडित, लखन मूर्मू, रमेश तूरी, रामसय सोरेन, दिलीप साह सहित अन्य राशन डीलर मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें