11 साल बेमिसाल संकल्प सभा का किया गया आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: भारतीय जनता पार्टी, बरहरवा, मंडल में प्रदेश के निर्देशानुसार शनिवार को आरबी पैलेस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर 11 साल बेमिसाल संकल्प सभा के रूप में आयोजित किया गया। जहां इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने किया। उधर मंच का संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार भगत ने किया। उधर इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल उपस्थित हुए। इस अवसर पर कमल कृष्ण भगत, जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें