FitIndiaMovement : देशभर में ‘संडे ऑन साइकिल’ बना जनआंदोलन : केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पत्रकारों ने दिखाई सहभागिता, दिल्ली समेत 900 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित



New Delhi: देश को स्वस्थ और फिट बनाने की दिशा में चलाए जा रहे ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को नई गति देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि “‘संडे ऑन साइकिल’ अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है।”



उन्होंने बताया कि रविवार को देशभर के 900 से अधिक स्थानों पर पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी के साथ यह आयोजन हुआ। दिल्ली में भी बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी साइकिल चलाकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।



मंडाविया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं सभी पत्रकार भाई-बहनों को आमंत्रित करता हूं कि वे सिर्फ संडे ऑन साइकिल तक सीमित न रहें, बल्कि हर दिन एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर निकालें। यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो देश भी स्वस्थ रहेगा, और एक स्वस्थ राष्ट्र ही समृद्ध राष्ट्र की नींव रखता है।”



उल्लेखनीय है कि फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को की थी। इसके अंतर्गत समाज के सभी वर्गों को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रखने हेतु विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.