One Nation One Election : प्रधानमंत्री जी का “एक देश, एक चुनाव” का सपना अवश्य साकार होगा – अमरप्रीत सिंह काले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : तुलसी भवन, बिष्टुपुर में शनिवार को “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में चुनाव सुधार को लेकर सार्थक विमर्श हुआ। कार्यक्रम के संयोजक सांसद विद्युत वरण महतो थे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह काले ने अपने विचार रखते हुए कहा कि – “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘एक देश, एक चुनाव’ का सपना सिर्फ एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी, राष्ट्रहित में लिया गया संकल्प है – और यह सपना अवश्य साकार होगा।”



काले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए सभी ऐतिहासिक निर्णय – चाहे धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक पर कानून, या जीएसटी लागू करना हो – सभी का मूल उद्देश्य जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि “एक साथ चुनाव की अवधारणा लोकतंत्र को मजबूती देगी, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाएगी और संसाधनों की बचत होगी।”



संगोष्ठी में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एकरूप चुनाव प्रणाली को देश की राजनीतिक स्थिरता, व्यवस्थित प्रशासन, और व्यय नियंत्रण की दिशा में अत्यंत आवश्यक कदम बताया। इस संगोष्ठी ने यह स्पष्ट किया कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” कोई कल्पना नहीं, बल्कि एक ऐसा यथार्थ है, जिसे पूरे देश की सहभागिता से शीघ्र साकार किया जा सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.