पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर अधिवक्ता सुधीर पप्पू का बयान, उत्तर भारतीयों को दिया जीत का श्रेय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर के समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय उत्तर भारतीयों की एकजुटता को दिया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 के बाद से पश्चिम बंगाल की विभिन्न सरकारों—चाहे वह वाम मोर्चा रही हो या तृणमूल कांग्रेस—ने उत्तर भारतीयों के साथ दोहरे मापदंड अपनाए। उनके अनुसार इन सरकारों ने उत्तर भारतीयों को “बाहरी” और “शोषक” बताने का प्रयास किया, जबकि राज्य के औद्योगिक विकास और आर्थिक समृद्धि में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

अधिवक्ता पप्पू ने कहा कि पूंजी निर्माण और व्यापार में हरियाणा व राजस्थान के लोगों का योगदान रहा, वहीं मानव संसाधन के रूप में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों ने अहम भूमिका निभाई। इसके बावजूद उन्हें बाहरी बताने की कोशिश की गई, जो अब चुनाव परिणाम में परिलक्षित हुई है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से क्षेत्रीयता और कथित बांग्ला राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया गया, जबकि वास्तविक मुद्दों की अनदेखी की गई।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार उत्तर भारतीयों की एकता ने इस बार सत्ताधारी दल के राजनीतिक समीकरण को बदल दिया और यह परिणाम उन क्षेत्रीय दलों के लिए एक संदेश है, जो क्षेत्रीय भावनाओं को बढ़ावा देकर देश की एकता को प्रभावित करते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें