किरीबुरू में डीडीएमएस-डीएमएस का तकनीकी दौरा, खनन सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : किरीबुरू (KIOM) में डीडीएमएस और डीएमएस अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण तकनीकी दौरा किया गया। इस दौरान किरीबुरू स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (एल एंड डीसी) में शटडाउन प्रक्रियाओं, सीईए नियमों तथा संबंधित परिपत्रों पर विस्तृत जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में KIOM, MIOM, GOM और MOM के कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही CGM माइंस KIOM एवं CGM माइंस MIOM के अधिकारी और कर्मी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



विशेषज्ञों ने शटडाउन के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, वैधानिक नियमों के पालन और संभावित जोखिमों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खनन कार्यों में सुरक्षा मानकों को और मजबूत करना, कर्मचारियों में नियमों की समझ विकसित करना तथा शटडाउन संचालन के दौरान आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम के अंत में एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रश्नोत्तर के माध्यम से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

अंततः किरीबुरू माइंस के प्रबंधन की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस पहल को सुरक्षित और नियमों के अनुरूप खनन कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें