Jamshedpur : भाजपा सोनारी मंडल की ओर से शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। सोनारी राम मंदिर स्थित अटल पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने परिसर में 15 पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती है भाजपा : प्रशांत पोद्दार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना संगठन की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. जटाशंकर पांडेय, महावीर सिंह, सतेंद्र सिंह यादव, संजय कुमार रजक, कृष्णा यादव, विकास साहू, मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, नेहा साहू, सरिता लाल, विजय कुमार, प्रमाशिष महतो, बिक्की लहरी, बिराज दै, काजल मुखर्जी, अंजन सान्याल, राजू सेन, उदय ठाकुर, भहूर सिंह, लालू यादव, दीपक सिंह, आदित्य दुबे, अभिषेक, मनोज कुमार, जय प्रकाश समेत मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















