डिमना लेक में डूबे छात्रों का शव बरामद, इलाके में शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर के प्रसिद्ध डिमना लेक में नहाने के दौरान डूबे दोनों छात्रों का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आज सुबह सिविल डिफेंस टीम और गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों के शव पानी से निकाले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।



जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे छह छात्र डिमना लेक में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके और दोनों छात्र डूब गए।



पटमदा डीएसपी ने जानकारी दी कि कल रात तक छात्रों की तलाश की गई, लेकिन अंधेरे और पानी के गहराई के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी। आज सुबह सिविल डिफेंस की विशेष टीम को बुलाया गया, जिनकी मदद से शवों को बाहर निकाला गया।



पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।



इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि डिमना लेक जैसे पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं होती। स्थानीय लोगों और छात्रों में घटना को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.