आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन परिसर शनिवार शाम खेल प्रतिभाओं के उत्साह और उपलब्धियों की चमक से दमक उठा। सेंचेनरी ईयर सेलिब्रेशन के अंतर्गत आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में विद्यालय के खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थियों और अभिभावकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

समारोह में उन छात्रों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने बीते वर्ष जोनल, इंटर-स्कूल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया।
विद्यालय ने इस वर्ष CISCE जोनल फुटबॉल, JOGA इंटर-स्कूल फुटबॉल, JOGA एथलेटिक मीट, और NTTF फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कैरम, एथलेटिक्स, बाल मेला प्रतियोगिता और अस्मिता टैलेंट सर्च प्रोग्राम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छह से अधिक प्रमुख ट्रॉफियाँ और अनेक पदक अपने नाम किए।

प्रबंधन समिति, प्राचार्य और शिक्षकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, कोचों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग इन उपलब्धियों के पीछे मुख्य आधार है। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण रात्रिभोज के साथ हुआ, जहाँ विद्यार्थी और अभिभावक खुशी और उत्साह के माहौल में शामिल हुए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.