किंडरील व टाटा समूह के सीएसआर के तहत साइबर सुरक्षा कैंप

SHARE:

Jamshedpur:उत्तरी घोड़ाबांधा के उप मुखिया आलमताज़ के नेतृत्व में किंडरील और टाटा समूह के सीएसआर पहल के तहत साबरी चौक, बारीनगर में शुक्रवार को एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। प्रज्ञा केंद्र संचालक ज्ञान प्रकाश और शुभम भगत ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

उप मुखिया आलमताज़ ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का दौर पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। समय के साथ अपराध का तरीका भी बदल रहा है और साइबर अपराध सबसे ज्यादा खतरनाक रूप ले चुका है। ग्रामीणों को खुद जागरूक रहना होगा और अपने परिवार को भी सचेत रखना होगा।”

उन्होंने ग्रामीणों को अनजान कॉल न उठाने, संदिग्ध लिंक और संदेश न खोलने, सोशल मीडिया पर अनजानों से दोस्ती न करने और बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने की अपील की।

कैंप में ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के प्रकार, बचाव के तरीके, शिकायत की प्रक्रिया और डिजिटल सुरक्षा के मूल सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य रूप से उपस्थित:
मो. शरीफ, रज़िया परवीन, अफसाना बेगम, महजबी तबस्सुम, रज़िया खातून, आसमा खातून, सादिया खातून सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment