एमजीएम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, हत्या की साजिश नाकाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:एमजीएम थाना पुलिस ने रविवार रात त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरियाबेड़ा गांव में छापेमारी कर अवैध देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ा अपराध होने से रोक लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल महतो के रूप में हुई है, जो किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर यह गिरफ्तारी की।

मुंबई में विवाद बना जानलेवा दुश्मनी का कारण

पूछताछ में आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह जुलाई 2025 में मुंबई के दादर-खंडाला स्थित लीड होटल में बारटेंडर के रूप में काम करता था। वहीं उसने उलीडीह निवासी करमा उर्फ कर्मदेव शर्मा को भी काम पर लगाया था।
लेकिन करमा ने कथित रूप से होटल के जीएम से झूठी शिकायत कर राहुल को नौकरी से निकलवा दिया। यह विवाद इतना बढ़ा कि राहुल ने करमा को हत्या की धमकी तक दे डाली। इसी साजिश के तहत उसने बिहार से अवैध देशी कट्टा खरीदा और उसे अपने घर में छिपा रखा था।

आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस जांच में राहुल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। एमजीएम थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 समेत कई मामले दर्ज हैं।
सूत्रों के अनुसार वह अपने साथियों आशोक सिंह, आलोक सिंह और तापस जेना के साथ मिलकर इलाके में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस टीम ने दिखाई सतर्कता

इस पुलिस कार्रवाई में डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजूर, एसआई सचिन कुमार दास, प्रभारी प्रदीप वर्मा, निरीक्षक नरेन्द्र बिहारी सिंह, आरक्षी अनिल रविदास और गार्ड मोनू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झारखंड आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें