झामुमो के बूथ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए सोमेश चंद्र सोरेन,

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चार पंचायतों के बूथ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर रविवार को जादूगोड़ा स्थित माटीगोड़ा पंचायत के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र एवं युवा झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

शिविर में चारों पंचायतों के सभी बूथ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए सोमेश सोरेन ने कहा,

“हर बूथ से हमें इस बार बढ़ोतरी मिलेगी। इसके लिए हमारे जुझारू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर संपर्क करें और मतदाताओं को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।”



उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है, जबकि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने और प्रलोभन देने का कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने सतर्क रहने और जनता तक सही संदेश पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला संयोजक मंडली प्रमुख बाघराय मार्डी, जिला परिषद सदस्य लखी मार्डी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, कालीपद गोराई, महिला नेत्री पार्वती सिंह, मंदिरा भकत, शुरबाली माझी, अशोक दास, तुषी भकत, सागर महतो, गोरा पूर्ति, राकेश भकत, कोरोश नंदा, सोनाराम सोरेन, काजल डॉन और सुशील मार्डी सहित कई पंचायतों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिविर के दौरान बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और आगामी उपचुनाव में पार्टी की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें