समाजसेवी व टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारी गदाधर माझी का हार्ट अटैक से निधन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : खेड्डुआ टोला पलमा निवासी समाजसेवी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारी गदाधर माझी (बास्के) का रविवार देर रात लगभग 12:20 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे।

परिजनों के अनुसार, गदाधर माझी को लो प्रेशर की शिकायत होने पर 29 नवंबर को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

गदाधर माझी अपने पीछे पत्नी अनला बास्के, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले गदाधर माझी के अचानक चले जाने से स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें