कोल्हान आदिवासी अधिकार मंच की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारियों पर मंथन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : आगामी 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर कोल्हान आदिवासी अधिकार मंच की ओर से रविवार को जगन्नाथपुर स्थित कोल्हान हितैषी क्लब में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के संरक्षक लक्ष्मीनारायण गगाराई ने की।

बैठक में जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी प्रखंड समिति के विस्तार पर निर्णय लिया गया। साथ ही इस वर्ष 9 अगस्त को जगन्नाथपुर हितैषी क्लब में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आदिवासी समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा पेसा (PESA) एक्ट को लेकर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया तथा प्रत्येक मौजा में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

मंच के सलाहकार राजू लागुरी ने कहा कि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर आदिवासी दिवस का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी आदिवासी जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन एक मंच पर आकर इस दिवस का आयोजन करें, ताकि समाज में एकता और सामूहिकता का संदेश जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विभाजन के बजाय समाजहित सर्वोपरि होना चाहिए।

बैठक में सुष्मिता चतोम्बा, संजय पुरती, मनोज कुमार तिरिया, विरेंद्र केराई, जुनेश पुरती, पचाय लागुरी, सगर सिंकु, अभिषेक सिरका, विरेंद पुरती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें